Thursday 9 April 2015

मोर्डेन इंडियन वुमन( आधुनिक भारतीय नारी ) की परिभाषा

 मोर्डेन इंडियन वुमन( आधुनिक भारतीय नारी ) कितनी सार्थकता है इस शब्द में आधुनिक सोच और भारतीय संस्कृति का समावेश। वो नारी जो सोच से स्वतंत्र  पर हृदय से संस्कारो का संगम हो।
                            आधुनिक भारतीय नारी , कुछ लोग जब इस पर सोचते हैं तो सबसे पहला विचार जो उनके मन में आता है वो किसी महानगर की कामकाजी स्त्री या विदेश में रहने वाली या पड़ने वाली किसी लड़की या महिला का।  पर यह विचार कितना सही है ?????
                            क्या है हमारे लिए मोर्डेन इंडियन वुमन की परिभाषा। … क्या इस नाम से हम उस वुमन को जोड़ते हैं जो किसी महानगर  में किसी इंटरनेशनल कंपनी में  करती है ,,, या जो विदेश में रहती है ,,, या हमारे अभिनेत्रियां ,,, ऐसा क्यों है ???

शायद  मोर्डेन इंडियन वुमन की सही परिभाषा "" खुले विचारो वाली,,, मन से स्वतंत्र उस नारी की कल्पना है जो कही भी रहती हो , कुछ भी करती हो, पर उसकी सोच आधुनिक हो और मन में परम्पराओ के लिए सम्मान , और जो  परिवर्तन को सहज ही स्वीकार करती हो।

जो महिला आधुनिक कपडे पहनती हो, या किसी महानगरीय सभ्यता से हो , उसे आधुनिक तो मन सकते हैं  पर आधुनिक भारतीय नारी तब तक मान सकते जब तक उसमे हमारे संस्कारो और संस्कृति का समावेश न हो।
                             परन्तु एक महिला जो गाँव में रहती है, घरेलु है पर मन से खुले विचारो वाली है , जागरूक है , पूरे मन से नए विचारो को और नई सोच को स्वीकार करने वाली है  तथा अपनी परम्पराओ का निर्वहन करती हो ,वो है हमारी आधुनिक भारतीय नारी का एक रूप।

क्योकि आधुनिक भारतीय नारी नाम से ही स्पष्ट है :

आधुनिकता -- सोच में,,
भारतीयता -- व्यवहार में ,,

                जिस नारी में ये दोनों गुण हैं , वही है आज की आधुनिक भारतीय नारी। …

                       फिर वो कहीं से भी हो ,, किसी आंतरराष्ट्रीय  कंपनी की अधिकारी हो ,, विदेश में रहने वाली भारतीय नारी हो,, एक छोटे शहर की कामकाजी महिला हो,, या फिर किसी कसबे की घरेलु स्त्री।  बस सोच  ही इन्हे आधुनिक बनती है।

आई पी एल  का एक ऐड है,, जिसमे एक सास अपनी बहु से कहती है " नैना तुम्हारे आने पे ही तो विकेट गिरा है, तुम यहाँ बैठोगी तभी तो हम जीतेंगे " ऐड वाली वो सास है इंडियन वुमन।

      गाँव में रहने वाली वो महिला जो बेटियो की शिक्षा और बाल  विवाह को रोकने के लिए संघर्ष करती है वो  है हमारी असली मोर्डेन इंडियन वुमन।
और हम सब जो विचारो से स्वतंत्र पर मन से संस्कार  संस्कृति से पूर्ण और सम्मान की भावना रखने वाली हैं.... हम सब हैं ""मोर्डेन इंडियन वुमन( आधुनिक भारतीय नारी )""……………।   

No comments:

Post a Comment